लेबर स्ट्राइक के बीच आर्य फैशन्स ने श्रमिकों के लिए किया जागरूकता सत्र
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (11/04/2026): नोएडा और ग्रेटर नोएडा में चल रही लेबर स्ट्राइक (Labor Strike) तथा उद्योग-श्रमिकों (Industrial Workers) के बीच बने तनावपूर्ण माहौल के बीच आर्य फैशन्स ने सोमवार को अपने सभी श्रमिकों एवं स्टाफ के साथ एक जागरूकता सत्र (Awareness Session) आयोजित किया।
इस अवसर पर संस्थापक डॉ. खुशबू सिंह ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों, रील्स और अधूरी खबरों से प्रभावित होकर कोई भी गलत कदम न उठाएं। उन्होंने सभी से अपील की कि किसी के बहकावे में न आएं और किसी भी प्रकार की अशांति या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहें।
आगे डॉ. खुशबू सिंह कहा कि श्रमिक अपनी मांगों को शांतिपूर्ण और वैधानिक तरीके से ही रखें। आर्य फैशन्स प्रशासन, सरकार और श्रमिकों के हित में लिए जा रहे निर्णयों के साथ पूरी तरह से खड़ा है।
अंत में सभी से अपील की गई कि वे धैर्य बनाए रखें, अफवाहों से दूर रहें और कार्यस्थल एवं आसपास शांति और सौहार्द का वातावरण बनाए रखने में सहयोग करें।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।