जेवर के कानीगढ़ी गांव में पैतृक संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला से मारपीट
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (11/04/2026): जेवर थाना क्षेत्र के कानीगढ़ी गांव में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर परिवार के भीतर विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में गांव निवासी मनु शर्मा ने बताया कि गांव में स्थित उनके पैतृक मकान के बंटवारे को लेकर परिवार में काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी संबंध में वह शुक्रवार को अपने घर पहुंची थीं, जहां पहले से मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों से उनकी कहासुनी हो गई।
पीड़िता का आरोप है कि, इस दौरान उनके जेठ वीरेंद्र ने उनसे अभद्र भाषा में बात की और गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो मामला और बढ़ गया। महिला के मुताबिक शोर-शराबा सुनकर उनकी सास, जेठानी और भतीजा भी मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की।
महिला का कहना है कि, मारपीट के दौरान उन्हें चोटें भी आईं। आरोप है कि घटना के बाद आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए घर से बाहर निकाल दिया। घायल अवस्था में पीड़िता ने पास के एक निजी अस्पताल में जाकर इलाज कराया।
घटना के बाद महिला ने पुलिस से संपर्क कर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।