दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ‘दिल्ली बनेगा खालिस्तान’ ईमेल से मचा हड़कंप!

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (09 अप्रैल 2026): दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) को गुरुवार सुबह एक धमकी भरा ईमेल (Threat Email) मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सुबह 08:14 बजे प्राप्त हुए इस ईमेल में कथित आत्मघाती बम हमले (Suicide Bomb Threat) की चेतावनी दी गई और “Delhi BanayGa KHALISTAN” जैसी आपत्तिजनक टिप्पणी भी लिखी गई, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईमेल भेजने वाले की पहचान Shuyao Lin (Shuyao Lin) नाम से हुई है, जिसमें भेजने वाले का ईमेल आईडी patrickhoptn@gmail.com बताया जा रहा है। मेल की सब्जेक्ट लाइन “B’0mb Blast Delhi Secrétariat !!” लिखी गई थी, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी।

ईमेल में अलग-अलग समय का उल्लेख करते हुए स्कूल (@1:11), मुख्यमंत्री गुप्ता (CM Gupta @3:11) और कश्मीरी मेट्रो (Kashmiri Metro @9:11) का भी जिक्र किया गया है, जिससे इसे एक संभावित समन्वित धमकी (Coordinated Threat) के रूप में देखा जा रहा है।

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस (Delhi Police) और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट (High Alert) पर आ गईं। विधानसभा परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है तथा बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) और डॉग स्क्वॉड (Dog Squad) को भी मौके पर तैनात किया गया।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि ईमेल की सत्यता की जांच (Investigation) की जा रही है और साइबर टीम (Cyber Team) ईमेल की तकनीकी जानकारी खंगाल रही है ताकि भेजने वाले की वास्तविक पहचान का पता लगाया जा सके। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच कर रही हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।