सर्कुलर इकॉनमी सेक्टर में MTC Group बना अग्रणी खिलाड़ी

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (09/04/2026): भारत में सर्कुलर इकॉनमी बाजार तेजी से विस्तार कर रहा है और FY-2027 के लिए जारी अनुमान के मुताबिक MTC Group इस सेक्टर में सबसे आगे बना हुआ है। कंपनी का अनुमानित राजस्व 1.75 बिलियन डॉलर बताया गया है, जो इसे देश की टॉप कंपनी बनाता है।

रैंकिंग में दूसरे स्थान पर CMR Green Technologies है, जिसका अनुमानित रेवेन्यू 1.00 बिलियन डॉलर है। वहीं Gravita India 800 मिलियन डॉलर के अनुमानित राजस्व के साथ तीसरे स्थान पर है। ये दोनों कंपनियां रीसाइक्लिंग और संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में प्रमुख भूमिका निभा रही हैं।

सूची में Godawari Power चौथे स्थान पर 600 मिलियन डॉलर और Runaya पांचवें स्थान पर 300 मिलियन डॉलर के अनुमानित रेवेन्यू के साथ शामिल हैं। इसके अलावा Attero Recycling (200 मिलियन डॉलर), Synergy Green Industries (150 मिलियन डॉलर) और Pondy Oxides (100 मिलियन डॉलर) भी प्रमुख कंपनियों में शामिल हैं।

सूची के निचले हिस्से में Eco Recycling और Nupur Recyclers हैं, जिनका अनुमानित राजस्व 50-50 मिलियन डॉलर है। ये आंकड़े FY-2027 के अनुमान पर आधारित हैं और आधिकारिक अंतिम आंकड़े नहीं हैं। डेटा के अनुसार, भारत का सर्कुलर इकॉनमी सेक्टर संसाधनों के बेहतर उपयोग और रीसाइक्लिंग गतिविधियों के चलते लगातार बढ़ रहा है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।