दिल्ली में ATM फ्रॉड का बड़ा खुलासा, 50 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (08 April 2026): राजधानी दिल्ली में एटीएम धोखाधड़ी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए क्राइम ब्रांच ने सरगना रवि कुमार भारती को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी लंबे समय से एटीएम में कार्ड फंसाकर लोगों को ठगने की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में 50 से ज्यादा लोगों को निशाना बनाया और उनके खातों से लाखों रुपये की ठगी की।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से एटीएम मशीनों में पहले से छेड़छाड़ करता था। वह कार्ड स्लॉट में गोंद लगाकर कार्ड फंसा देता था। जब कोई व्यक्ति पैसे निकालने पहुंचता और उसका कार्ड फंस जाता, तो गिरोह के सदस्य मदद के बहाने पास आ जाते और पीड़ित का भरोसा जीत लेते थे।
इसके बाद आरोपी खुद को बैंक अधिकारी बताकर पीड़ित से उनका पिन नंबर जान लेते थे। कई बार वे पीड़ित को नकली एटीएम कार्ड थमा देते थे। जब पीड़ित बिना पैसे निकाले वहां से चला जाता, तब आरोपी फंसे हुए असली कार्ड को निकालकर खाते से पैसे उड़ा लेते थे। इस तरह कम पढ़े-लिखे या कम जागरूक लोगों को खास तौर पर निशाना बनाया जाता था।
डीसीपी आदित्य गौतम के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रवि कुमार भारती बिहार के गया जिले का रहने वाला है और पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एटीएम धोखाधड़ी के कम से कम पांच मामलों को सुलझा लिया है। अब तक की जांच में आरोपी 22 पीड़ितों से जुड़ा पाया गया है, जिनमें से 9 की पहचान कर ली गई है।
इस पूरे ऑपरेशन को एसीपी रमेश चंद्र लांबा और इंस्पेक्टर शिवराज सिंह बिष्ट के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर छतरपुर इलाके के राजपुर खुर्द से आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।