IIA के प्रयास से प्रवासी श्रमिकों को मिला 5 किलो LPG सिलेंडर

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (08/04/2026): एमएसएमई मंत्रालय, इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (IIA) ग्रेटर नोएडा चैप्टर एवं सूरजपुर इंडेन गैस सेवा के संयुक्त प्रयासों से खाड़ी क्षेत्र में उत्पन्न परिस्थितियों के कारण रसोई गैस की अस्थायी कमी से प्रभावित प्रवासी श्रमिकों के लिए आज 5 किलो के LPG सिलेंडरों का सफलतापूर्वक वितरण किया।

इस महत्वपूर्ण पहल के पीछे IIA ग्रेटर नोएडा चैप्टर के चेयरमैन सरबजीत सिंह के नेतृत्व में पूरी टीम की सक्रियता, संवेदनशीलता एवं त्वरित निर्णय क्षमता का विशेष योगदान रहा। आईओसी अधिकारी नितिन तिवारी जीबी नगर और खुर्जा के साथ विशेष रूप से जे.एस. राणा, अमित शर्मा, प्रदीप शर्मा, विशारद गौतम एवं राकेश बंसल सहित अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्कृष्ट समन्वय स्थापित कर इस अभियान को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारा।

गैस की अनुपलब्धता के कारण पलायन के लिए विवश हो रहे श्रमिकों के लिए यह पहल अत्यंत राहतकारी सिद्ध हुई। इससे उन्हें न केवल तत्काल सहायता मिली, बल्कि यह विश्वास भी मिला कि भविष्य में गैस की उपलब्धता बनी रहेगी और रिफिलिंग की सुविधा भी सहज रूप से प्राप्त होगी।

IIA चेयरमैन सरबजीत सिंह ने इस अवसर पर श्रमिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि संगठन सदैव उनके साथ खड़ा है और उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए निरंतर तत्पर रहेगा। उन्होंने पूरी टीम की प्रतिबद्धता और समर्पण की सराहना करते हुए सभी सहयोगियों, विशेषकर उपरोक्त सदस्यों, के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह पहल IIA ग्रेटर नोएडा चैप्टर की सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।