Good Friday और Easter हमें प्रेम, क्षमा और पुनरुत्थान का संदेश देते हैं: Father Andrew Correia
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (04/04/2026): ग्रेटर नोएडा स्थित सेंट जोसेफ चर्च में ईस्टर 2026 का पर्व बेहद श्रद्धा, उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ मनाया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और पूरे होली वीक के दौरान गहरी आस्था और उत्साह के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। चर्च परिसर में भक्तों की सक्रिय भागीदारी ने एकता, विश्वास और सामुदायिक भावना का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस पूरे उत्सव की शुरुआत पाम संडे से हुई, जो ईसाई धर्म के सबसे पवित्र सप्ताह की शुरुआत का प्रतीक है। इसके बाद मौंडी थर्सडे, गुड फ्राइडे और होली सैटरडे जैसे महत्वपूर्ण दिनों को पूरी श्रद्धा और परंपराओं के साथ मनाया गया। अंततः ईस्टर संडे के दिन यीशु मसीह के पुनरुत्थान की खुशी में चर्च में विशेष प्रार्थनाएँ और समारोह आयोजित किए गए, जिसने इस पवित्र सप्ताह का आशा, मुक्ति और नए जीवन के संदेश के साथ भव्य समापन किया।
टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत में फादर एंड्रयू कोरेया कहा कि गुड फ्राइडे ईसाई समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि इसी दिन प्रभु यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। उन्होंने बताया कि यीशु मसीह ने अपने जीवनकाल में लोगों को प्रेम, क्षमा और सेवा का मार्ग दिखाया और अपने शत्रुओं से भी प्रेम करने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि अनेक यातनाएँ सहने के बावजूद यीशु मसीह ने मानव जाति के पापों के लिए क्षमा की प्रार्थना की और अपने बलिदान के माध्यम से पूरी मानवता को उद्धार का मार्ग दिखाया। उनका जीवन यह सिखाता है कि समाज में प्रेम, भाईचारा और एकजुटता बनाए रखना ही सच्चा धर्म है।
आगे उन्होंने ने आगे कहा कि ईस्टर का पर्व गुड फ्राइडे के बाद प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान की खुशी में मनाया जाता है। यह दिन इस बात का प्रतीक है कि मृत्यु के बाद भी जीवन संभव है और जो लोग ईश्वर में विश्वास रखते हैं तथा अच्छे कर्म करते हैं, उनका पुनरुत्थान निश्चित है।
फादर एंड्रयू कोरेया ने कहा कि ईस्टर का संदेश सभी लोगों के लिए आशा और विश्वास का प्रतीक है, जो यह बताता है कि जीवन में चाहे कितनी भी कठिनाइयाँ क्यों न आएँ, अंततः सत्य और अच्छाई की जीत होती है। साथ ही इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों के लिए शांति, खुशहाली और एक बेहतर समाज की कामना की, जहाँ प्रेम और भाईचारे के साथ सभी मिलकर आगे बढ़ें।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।