New Delhi News (04 April 2026): राजधानी दिल्ली में दक्षिण-पूर्व जिले की दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी मोहम्मद सलीम उर्फ ‘गंजा’ को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और कई गंभीर मामलों में वांछित था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी और लूटपाट जैसे 75 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि वह 20 से ज्यादा मामलों में वांछित भी था। सलीम कुख्यात नासिर और दानिश पहलवान गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है, जो दिल्ली में संगठित अपराध की घटनाओं में शामिल रहा है।
मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है और पुलिस की निगरानी में रखा गया है। मौके से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।
पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से इलाके में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। मामले की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में अपराध पर सख्ती से नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।