एलएलबी की डिग्री पाकर बेटी बनी वकील, परिवार में खुशी और गर्व का माहौल | 10th Galgotias University Convocation
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (31/03/2026): ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटियाज यूनिवर्सिटी में आयोजित भव्य दशम दीक्षांत समारोह 2026 स्नातक छात्रों के लिए गर्व और उपलब्धि का यादगार अवसर बन गया। समारोह में छात्रों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए डिग्रियां प्रदान की गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व इसरो चेयरमैन पद्मश्री ए. एस. किरण कुमार रहे। समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता एवं जल संरक्षण विशेषज्ञ उमा शंकर पांडेय, धानुका एग्रीटेक के डॉ. राम गोपाल अग्रवाल और विनीत गोयनका सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के चांसलर एवं संस्थापक सुनील गलगोटिया के अध्यक्षता में यह आयोजन हुआ । PRO Chancellor Padmini Galgotia , विश्वविद्यालय के CEO डॉ. ध्रुव गलगोटिया , निदेशक आराधना गलगोटिया , इंडस्ट्री लीडर्स की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। साथ ही कुलपति डॉ. के. मल्लिकार्जुन बाबू, चांसलर के सलाहकार डॉ. प्रभात कुमार, प्रो वाइस चांसलर डॉ. अवधेश कुमार और रजिस्ट्रार डॉ. नितिन कुमार गौर भी समारोह में मौजूद रहे।
दीक्षांत समारोह के दौरान हजारों परिवारों के लिए यह पल भावनात्मक और गर्व से भरा रहा। इसी कड़ी में एक छात्रा ने गलगोटियाज यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की, जिसके बाद परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिला। छात्रा के पिता ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि, उनकी बेटी ने बचपन से ही वकील बनने का सपना देखा था और आज डिग्री प्राप्त कर उसने उस सपने को साकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि बेटी की यह उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व और खुशी का क्षण है।
छात्रा की माता ने भी अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपनी बेटी की इस सफलता पर बेहद गर्व है। उन्होंने कहा कि यह देखकर सुकून मिलता है कि उनकी बेटी ने अपनी मेहनत और लगन से खुद को अपने पैरों पर खड़ा किया है।
परिवार की एक बुजुर्ग सदस्य ने बताया कि छात्रा ने गलगोटियाज यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है और आज उसका यह मुकाम पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय बन गया है। उन्होंने विश्वविद्यालय की शिक्षा व्यवस्था और माहौल की भी सराहना की।
समारोह में मौजूद एक अन्य अभिभावक ने कहा कि बच्चों की सफलता माता-पिता के लिए सबसे बड़ा सम्मान होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी बेटी को समारोह में सिल्वर या गोल्ड मेडल भी मिल सकता है, जो परिवार के लिए और भी गर्व का विषय होगा। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय विश्वविद्यालय के शिक्षकों और बेहतर शैक्षणिक वातावरण को दिया।
समारोह के अंत में विश्वविद्यालय प्रशासन ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और वैश्विक अवसरों को बढ़ावा देने के अपने संकल्प को दोहराया। साथ ही सभी स्नातक छात्रों को विश्वविद्यालय के वैश्विक पूर्व छात्र नेटवर्क का हिस्सा बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।