Sheila Dikshit Birthday Special | विधानसभा में मिले सम्मान | Delhi Congress की मांग

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (31 मार्च 2026): दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) के जन्मदिवस पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Delhi Congress) ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि शीला दीक्षित ने दिल्ली के विकास (Delhi Development) में ऐतिहासिक भूमिका निभाई और उनके दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रतिज्ञा कांग्रेस पार्टी ने दोहराई है।

दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देवेंद्र यादव ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शीला दीक्षित के जन्मदिवस पर आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित एक ऐसी शख्सियत थीं जिन्हें वर्ल्ड लीडर (World Leader) के रूप में पहचाना जाता है। वह दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री रहीं और लगातार 15 वर्षों तक दिल्ली की सेवा करते हुए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।

देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यह संकल्प लेती है कि उनके दिखाए रास्ते पर मजबूती के साथ आगे बढ़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित का दिल्ली को आधुनिक शहर बनाने में बड़ा योगदान रहा है और उनके कार्यों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना जरूरी है।

इस दौरान देवेंद्र यादव ने दिल्ली सरकार से विशेष मांग भी रखी। उन्होंने बताया कि उन्होंने विधानसभा स्पीकर (Assembly Speaker) को पत्र लिखकर मांग की है कि दिल्ली विधानसभा परिसर (Delhi Assembly) में शीला दीक्षित की प्रतिमा (Statue) स्थापित की जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान को याद रख सकें और उनके काम करने के तरीके से सीख ले सकें।

उन्होंने मुख्यमंत्री से भी आग्रह करते हुए कहा कि शीला दीक्षित जैसी शख्सियत को सम्मान देने के लिए विधानसभा में उनकी प्रतिमा लगाना सच्ची श्रद्धांजलि होगी। देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली को इस मुकाम तक पहुंचाने में शीला दीक्षित का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, इसलिए उन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा के रूप में स्थापित किया जाना चाहिए।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।