नजारा टेक्नोलॉजीज जुटाएगी 500 करोड़, प्रेफरेंशियल वारंट्स के जरिए फंडरेजिंग की घोषणा

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (31/03/2026): गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स कंपनी नजारा टेक्नोलॉजीज ने 500 करोड़ जुटाने की घोषणा की है। कंपनी यह फंड प्रेफरेंशियल इश्यू ऑफ वारंट्स (Fund Preferential Issue of Warrants) के जरिए जुटाएगी। इस संबंध में कंपनी ने सोमवार को नियामकीय जानकारी दी।

इस फंडरेजिंग (Fundraising) में रिआम्बेल कैपिटल, एस गुप्ता फैमिली इन्वेस्टमेंट्स, प्लूटस इन्वेस्टमेंट एंड होल्डिंग, क्लासिक एंटरप्राइजेज और फाउंडर्स कलेक्टिव जैसे निवेशकों ने भाग लिया है।

कंपनी ने बताया कि वारंट्स ₹260 प्रति शेयर के मूल्य पर जारी किए जाएंगे। हालांकि, यह पूरा सौदा शेयरधारकों और नियामकीय मंजूरी के अधीन रहेगा।

नजारा टेक्नोलॉजीज के मुताबिक, इस फंड का उपयोग रणनीतिक अधिग्रहण (Acquisitions) के साथ-साथ अपने मुख्य बिजनेस सेगमेंट्स को मजबूत करने में किया जाएगा। इनमें मोबाइल गेमिंग, ई-स्पोर्ट्स और गेमिफाइड लर्निंग जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।