नोएडा की करिश्मा चौहान ने यूपी पीसीएस 2024 में हासिल की अनोखा मुकाम | कैसे की तैयारी

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (31 मार्च 2026): नोएडा के सेक्टर-78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-1 (Antariksh Golf View-1) में रहने वाली करिश्मा चौहान ने यूपी पीसीएस 2024 (UP PCS 2024) के अंतिम परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 17वीं रैंक हासिल की है। खास बात यह रही कि करिश्मा ने यह सफलता बिना किसी कोचिंग (Self Study) के हासिल की, जिससे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

करिश्मा चौहान ने बताया कि यह उनका दूसरा प्रयास था और पहले प्रयास से मिली सीख को आधार बनाकर उन्होंने अपनी रणनीति (Strategy) में बदलाव किया। अनुशासित दिनचर्या, नियमित अध्ययन और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों (Previous Year Papers) का गहन विश्लेषण उनकी तैयारी का मुख्य आधार रहा। उन्होंने केवल इंटरव्यू (Interview Preparation) की तैयारी के लिए एक कोचिंग सेंटर की मदद ली, जबकि मुख्य परीक्षा की तैयारी उन्होंने स्वयं की।

करिश्मा के पिता वीरेंद्र चौहान व्यवसाय (Business) से जुड़े हैं, जबकि उनकी मां सीमा चौहान गृहिणी (Housewife) हैं। परिवार ने उनकी तैयारी के दौरान पूरा सहयोग दिया। करिश्मा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच को दिया।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो करिश्मा चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) के दयाल सिंह कॉलेज (Dayal Singh College) से बीएससी (B.Sc) की पढ़ाई की और इसके बाद इग्नू (IGNOU) से पॉलिटिकल साइंस में एमए (MA Political Science) किया।

करिश्मा चौहान ने कहा कि यूपी पीसीएस में चयन उनके लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन उनका अंतिम लक्ष्य आईएएस (IAS) बनकर देश और समाज की सेवा करना है। इसके लिए वह आगे भी पूरी मेहनत और समर्पण के साथ तैयारी जारी रखेंगी।

करिश्मा की इस उपलब्धि से सेक्टर-78 और नोएडा क्षेत्र में खुशी की लहर है और स्थानीय लोगों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक सफलता बताया है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।