ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पहल से लगी 38 हाईमास्ट लाइटें, दादरी विधायक ने किया लोकार्पण
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (31/03/2026): ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा, गामा और जीटा में स्थित पार्कों में 38 एलईडी हाईमास्ट लाइटें (LED High Mast Lights) ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की तरफ से लगाई गई हैं। इससे पार्कों में रोशनी बढ़ गई है। एलईडी लाइटों से पार्क के चारों तरफ पर्याप्त रोशनी पहुंच रही है।
सोमवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर (Dadri MLA Tejpal Nagar) ने सेक्टर -जीटा टू में आयोजित कार्यक्रम में हाईमास्ट लाइटें सेक्टरवासियों को समर्पित की। विधायक ने प्राधिकरण के इस कार्य की सराहना करते हुए सेक्टर की सभी समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।

प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कहा कि अन्य सेक्टर के पार्कों में भी एलईडी हाईमास्ट लाइटें जल्द लगाई जाएंगी। लोकार्पण कार्यक्रम में प्राधिकरण के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग से वरिष्ठ सौरभ भारद्वाज, प्रबंधक वी.वी. राय आदि मौजूद रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।