ITS इंजीनियरिंग कॉलेज के सांस्कृतिक उत्सव UDGHOSH 2026 का भव्य समापन
आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज का सांस्कृतिक उत्सव UDGHOSH 2026 भव्य समापन पर पहुँचा। बॉलीवुड की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका अंतरा मित्रा, जिन्होंने बर्फी! और कहानी जैसी फिल्मों में अपनी मधुर आवाज़ दी है, ने मुख्य मैदान पर लाइव प्रस्तुति दी और पूरे कॉलेज परिसर को सुरों से सराबोर कर दिया।
दो दिवसीय महोत्सव की शुरुआत बुधवार सुबह हुई थी और शुक्रवार को इसका दूसरा दिन सुबह 9:30 बजे सरदार पटेल ऑडिटोरियम में दीप प्रज्वलन समारोह से प्रारंभ हुआ। निदेशक डॉ. मयंक गर्ग, डीन स्टूडेंट अफेयर्स डॉ. संजय यादव, तथा सभी विभागाध्यक्षों ने मंच पर उपस्थिति दर्ज कराई।
सुबह से लेकर दोपहर तक लगातार 40 छात्र प्रस्तुतियाँ हुईं — जिनमें गायन, नृत्य, रैप, नाटक और फैशन शो शामिल थे।
प्रिंस कुमार ने गायन से शुरुआत की, कार्तिक चौहान, राधिका शर्मा, आदित्य उपाध्याय जैसे छात्रों ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किए, आयुष कौंडिल्य, चिराग सचान और शंतनु श्रीवास्तव ने रैप से माहौल को ऊर्जावान बनाया, वहीं Greek God & Goddess, Traditional Mafias, Parakaram और Anant Shringar जैसे थीम्स पर आधारित फैशन शो ने ऑडिटोरियम को सबसे अधिक उत्साहित किया।
दोपहर बाद नाटक और समूह नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह हुआ, जिसमें दो दिनों के विजेताओं और उपविजेताओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य आकर्षण रहा अंतरा मित्रा का लाइव कॉन्सर्ट। वे मंच पर आईं तो छात्रों की भीड़ ने जोरदार तालियों और जयकारों से उनका स्वागत किया। उन्होंने अपने लोकप्रिय गीतों और मौलिक रचनाओं से ऐसा वातावरण बनाया कि पूरा मैदान सुरों और भावनाओं से भर गया।
दो दिनों में 50 से अधिक कार्यक्रमों के साथ UDGHOSH 2026 ने यह साबित कर दिया कि यह कॉलेज वर्ष का सबसे बड़ा और यादगार उत्सव है।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।