28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, अंतिम चरण में तैयारियाँ तेज

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Jewar News ( 27 March 2026): Noida International Airport के उद्घाटन को लेकर तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा 28 मार्च को प्रस्तावित उद्घाटन से एक दिन पहले एयरपोर्ट परिसर में गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। प्रवेश द्वार पर ‘आगमन’ बोर्ड लगाया जा चुका है और एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह तैयार है, जिससे यात्रियों को सीधे एयरपोर्ट तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। साथ ही अंडरपास का निर्माण भी पूरा हो चुका है, जिससे ट्रैफिक आवागमन और अधिक सुगम होगा।

एयरपोर्ट के एंट्री पॉइंट पर ड्रॉप-ऑफ ज़ोन विकसित किया गया है, जहाँ वाहन से उतरकर यात्री सीधे टर्मिनल में प्रवेश कर सकेंगे। पूरे परिसर को हरियाली से सजाया गया है, जिससे एयरपोर्ट का दृश्य आकर्षक नजर आ रहा है। अंदर यात्रियों की सुविधा के लिए एस्केलेटर और सीढ़ियों की व्यवस्था की गई है, वहीं सुरक्षा जांच के लिए दोनों ओर चेकिंग एरिया तैयार किए गए हैं। डोमेस्टिक गेट और यात्रियों के बैठने के लिए आधुनिक सिटिंग एरिया भी बनाए गए हैं।

हालांकि कुछ स्थानों पर अभी भी अंतिम तकनीकी कार्य जैसे वायरिंग और अन्य इंस्टॉलेशन जारी हैं।अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहकर तैयारियों का निरीक्षण कर रहे हैं। उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने के लिए एयरपोर्ट परिसर में बड़े स्तर पर पंडाल लगाए जा रहे हैं और जनसभा की भी तैयारी चल रही है, जिसमें जनप्रतिनिधियों, स्थानीय किसानों और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

यह एयरपोर्ट चार चरणों में विकसित किया जा रहा है। पहले चरण में इसकी क्षमता प्रतिवर्ष लगभग 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की है, जिसे भविष्य में बढ़ाकर 7 करोड़ यात्रियों तक किया जाएगा। एयरपोर्ट को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जिसमें फेस रिकग्निशन आधारित ‘डिजी यात्रा’, ऑटोमेटेड बैगेज सिस्टम, आधुनिक लाउंज, ड्यूटी-फ्री शॉप्स और खानपान की सुविधाएँ शामिल हैं। साथ ही 24 घंटे कार्गो सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

कनेक्टिविटी के लिहाज से एयरपोर्ट Yamuna Expressway सहित प्रमुख मार्गों से जुड़ा हुआ है। भविष्य में इसे मेट्रो और हाई-स्पीड रेल नेटवर्क से जोड़ने की भी योजना है, जिससे क्षेत्र में आवागमन और तेज होगा। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट में सोलर एनर्जी का उपयोग किया गया है और इसे कार्बन-न्यूट्रल बनाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही खराब मौसम में भी सुरक्षित उड़ान संचालन के लिए उन्नत लैंडिंग सिस्टम लगाया गया है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।