राकेश टिकैत की गिरफ्तारी पर गौतमबुद्ध नगर में भारतीय किसान यूनियन ने जताया रोष
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (30 March 2026): भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) को उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद किसानों में आक्रोश फैल गया है।
जानकारी के अनुसार, राकेश टिकैत पिछले काफी समय से भुवनेश्वर में चल रहे धरने के समर्थन में आयोजित महापंचायत में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें जबरन हिरासत में ले लिया।
इस घटना के विरोध में गौतमबुद्ध नगर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया। गौतमबुद्ध नगर के किसानों ने पुलिस कार्रवाई को अनुचित बताते हुए विरोध दर्ज कराया और चेतावनी दी कि यदि इस तरह की कार्रवाई जारी रही तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए टिकैत की रिहाई की मांग की और प्रशासन के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।