रॉलेट एक्ट विरोध की याद में श्रद्धांजलि: चांदनी चौक में स्वामी श्रद्धानंद को नमन
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (30 March 2026): रॉलेट एक्ट (Rowlatt Act) की वर्षगांठ के अवसर पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता (Vijender Gupta) ने चांदनी चौक (Chandni Chowk) स्थित टाउन हॉल (Town Hall) पर स्वामी श्रद्धानंद (Swami Shraddhanand) की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने 30 मार्च को दिल्ली के इतिहास का महत्वपूर्ण बलिदान दिवस बताया।
विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि 30 मार्च 1919 को रॉलेट एक्ट के विरोध में देश का पहला बड़ा सत्याग्रह चांदनी चौक से शुरू हुआ था। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के आह्वान पर स्वामी श्रद्धानंद के नेतृत्व में जामा मस्जिद (Jama Masjid) से जुलूस निकाला गया, जो रॉलेट एक्ट के विरोध में चांदनी चौक तक पहुंचा।
उन्होंने बताया कि चांदनी चौक के घंटाघर (Ghantaghar) क्षेत्र में उस समय अंग्रेजी हुकूमत द्वारा आर्मी और पुलिस ने मशीन गन से ओपन फायरिंग की, जिसमें 50 से अधिक लोग शहीद हो गए। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपनी पुस्तक ‘सत्य के प्रयोग’ (The Story of My Experiments with Truth) में भी इस घटना का उल्लेख किया है और इसे दिल्ली में अभूतपूर्व हड़ताल बताया था।
उन्होंने कहा कि 30 मार्च 1919 की यह घटना जलियांवाला बाग (Jallianwala Bagh) हत्याकांड से पहले की थी और उसी तरह के दमन का उदाहरण थी। इसके बाद 13 अप्रैल 1919 को अमृतसर के जलियांवाला बाग में भी इसी तरह का नरसंहार हुआ।
विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद ने उस समय आगे बढ़कर अपनी छाती संगीनों के सामने रख दी और लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की, जिससे और बड़ी जनहानि टल सकी। उन्होंने बताया कि 30 मार्च 1970 को इस घटना के 50 वर्ष पूरे होने पर यहां स्वामी श्रद्धानंद का चित्र स्थापित किया गया था और इसी दिन भारत सरकार द्वारा डाक टिकट भी जारी किया गया था।
उन्होंने कहा कि 30 मार्च दिल्ली के इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन है, जब आजादी की लड़ाई की लौ को नई दिशा मिली। इस मौके पर कई लोग एकत्र होकर शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे और स्वतंत्रता आंदोलन के इस ऐतिहासिक क्षण को याद किया गया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।