दिल्ली में विकास का नया वादा: भाजपा का ‘विकसित दिल्ली संकल्प पत्र 2025’ | 10 प्वाइंट्स में पढ़ें क्या है खास?
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (25 जनवरी 2025): दिल्ली में आगामी विधान सभा चुनावों को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ‘विकसित दिल्ली संकल्प पत्र 2025’ जारी किया है। इसमें दिल्ली के समग्र विकास और नागरिकों की भलाई के लिए कई महत्वपूर्ण वादे किए गए हैं।
भाजपा ने अपने घोषणापत्र में निम्नलिखित प्रमुख संकल्प रखे हैं:
1. गिग वर्कर्स के लिए बीमा सुरक्षा
•₹10 लाख तक का जीवन बीमा।
•₹5 लाख तक का दुर्घटना बीमा।
2. टेक्सटाइल वर्कर्स के लिए सुरक्षा और सहायता
•₹10 लाख तक का जीवन बीमा।
•₹5 लाख तक का दुर्घटना बीमा।
•₹15,000 तक टूलकिट प्रोमोशन।
3. निर्माण श्रमिकों के लिए लाभ
•₹10,000 तक का टूलकिट प्रोमोशन।
•₹3 लाख तक का ऋण।
•₹5 लाख तक का दुर्घटना बीमा।
•₹10 लाख तक का जीवन बीमा।
4. युवाओं के लिए रोजगार और शिक्षा
•50,000 सरकारी नौकरियां।
•20 लाख रोजगार के स्व-रोजगार अवसर।
•जरूरतमंद छात्रों को मेट्रो में मुफ्त यात्रा के लिए NCMC में ₹4000/साल।
5. मीडिया कर्मियों और वकीलों को सहायता
•₹10 लाख तक का जीवन बीमा।
•₹10 लाख तक का स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा।
6. ट्रांसपोर्ट नेटवर्क का विकास
•₹20,000 करोड़ का निवेश।
•100% ई-बस सिटी।
•24/7 बस और मेट्रो सेवा उपलब्ध कराना।
7. महाभारत कॉरिडोर का विकास
•दिल्ली में नई महाभारत परियोजनाओं का विस्तार।
8. यमुना नदी का पुनर्जीवन
•यमुना रिवर फ्रंट का विकास और सफाई।
9. मैनुअल स्क्वेजिंग का समाधान
•100% समाप्त।
•श्रमिकों के लिए रोजगार के अवसर।
भाजपा का वादा
भाजपा ने अपने घोषणापत्र के जरिए दिल्ली के हर वर्ग को लाभ देने का आश्वासन दिया है। पार्टी ने यह भी अपील की है कि दिल्ली को विकसित बनाने के लिए “कमल का बटन दबाएं और भाजपा को जिताएं।”
यह घोषणापत्र दिल्ली के नागरिकों की उम्मीदों को पूरा करने की दिशा में भाजपा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।