दिल्ली की गरीब कल्याण की एक भी योजना बंद नहीं होगी, पत्थर की लकीर: गृह मंत्री अमित शाह
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (25 जनवरी, 2025): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का विजन पेश किया और आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर तीखा हमला बोला। अमित शाह ने कहा, “दिल्ली की जनता को झूठे वादों में फंसाकर आप सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी की है। भाजपा जो कहती है, वह करती है। हम दिल्ली को एक पारदर्शी और भ्रष्टाचारमुक्त सरकार देंगे।”
आप सरकार पर गंभीर आरोप
अमित शाह ने केजरीवाल सरकार के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा, “आपने दिल्ली को स्वच्छ जल नहीं दिया और प्रदूषण मुक्त करने के नाम पर सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस की और दूसरे राज्यों पर आरोप मढ़े।”
“आपने कहा था दिल्ली को कूड़ा मुक्त करेंगे, लेकिन आज भी कूड़े के पहाड़ जस के तस हैं।”
“दिल्ली में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और 47 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का वादा किया, लेकिन कुछ नहीं किया।”
“दलित उपमुख्यमंत्री बनाने का वादा किया था, लेकिन 10 साल में कुछ नहीं हुआ।”
“आपकी सरकार ने शराब नीति, राशन कार्ड, डीटीसी बस, स्कूल क्लासरूम, सीसीटीवी और मोहल्ला क्लिनिक जैसे क्षेत्रों में घोटाले किए।”
भाजपा का विजन और योजनाएं
अमित शाह ने भाजपा की योजनाओं को जनता के सामने रखा:
हर गरीब महिला को ₹2500 महीना आर्थिक मदद।
गर्भवती महिलाओं को ₹12,000 की सहायता।
₹500 में गैस सिलेंडर और होली-दीपावली पर मुफ्त सिलेंडर।
हर गरीब को ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा, चाहे किसी भी अस्पताल में हो।
वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त ओपीडी और डायग्नोस्टिक सेवाएं।
केंद्र सरकार का योगदान
अमित शाह ने बताया कि केंद्र सरकार ने पिछले 10 सालों में दिल्ली के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 41,000 करोड़ सड़क, 15,000 करोड़ रेलवे और 21,000 करोड़ एयरपोर्ट पर खर्च किए। उज्ज्वला योजना, जनधन खाते, सुकन्या समृद्धि योजना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ भी दिल्ली के लोगों को मिला।
अमित शाह ने जनता से अपील की कि वे भाजपा को मौका दें और झूठी वादों वाली राजनीति को नकारें।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।