बड़ी खबर: दिल्ली बॉर्डर से लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन गिरफ्तार, ISI के इशारे पर रच रहा था साजिश

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (30 March 2026): राजधानी में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शब्बीर अहमद लोन को दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से भारत विरोधी गतिविधियों में सक्रिय था और उसे पकड़ने के लिए एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही थीं।

जांच में सामने आया है कि शब्बीर अहमद लोन बांग्लादेश में बैठकर ISI के निर्देश पर लश्कर का नया मॉड्यूल तैयार कर रहा था। वह सीमा पार से मिल रहे निर्देशों के आधार पर देश के अलग-अलग हिस्सों में नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश कर रहा था, जिसका मकसद भारत में अस्थिरता फैलाना था।

सूत्रों के मुताबिक, खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जाल बिछाकर उसे राजधानी की सीमा पर दबोच लिया। फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसके नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं और दिल्ली समेत अन्य शहरों में उसके क्या प्लान थे।

इस मामले में यह भी खुलासा हुआ है कि हाल ही में दिल्ली और अन्य राज्यों में लश्कर के मॉड्यूल द्वारा भारत विरोधी पोस्टर लगाए गए थे। इन गतिविधियों के पीछे भी इसी नेटवर्क की भूमिका होने की आशंका जताई जा रही है। एजेंसियां इस कड़ी को जोड़कर पूरे मॉड्यूल को ध्वस्त करने की दिशा में काम कर रही हैं।

गौरतलब है कि शब्बीर अहमद लोन पहले भी आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रहा है। उसे साल 2007 में Delhi Police Special Cell ने एके-47 और ग्रेनेड जैसे हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। वह करीब 11 साल तक तिहाड़ जेल में बंद रहा और 2018 में रिहा होने के बाद फिर से सक्रिय हो गया। अब उसकी गिरफ्तारी को सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।