भारत-न्यूजीलैंड व्यापार संबंधों को नई गति, मोदी की प्रस्तावित यात्रा से पहले पीयूष गोयल की अहम बैठक

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (30 मार्च, 2026): केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने विश्व व्यापार संगठन के 14वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (WTO MC-14) के दौरान न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड माइकल मैक्ले (Todd Michael McClay) के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक (Bilateral Meeting) की। इस दौरान दोनों पक्षों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की प्रस्तावित न्यूजीलैंड यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान न्यूजीलैंड ने प्रधानमंत्री मोदी की आगामी यात्रा को लेकर उत्साह व्यक्त किया और बताया कि इस दौरान महत्वपूर्ण उपलब्धियों की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। साथ ही न्यूजीलैंड सरकार प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान एक उच्च स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल (Trade Delegation) की मेजबानी भी करेगी, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

दोनों मंत्रियों ने भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (India-New Zealand FTA) पर हस्ताक्षर की दिशा में हुई प्रगति की भी समीक्षा की। इस दौरान कृषि (Agriculture) और खेल सहयोग (Sports Cooperation) जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। चर्चा के दौरान भारतीय किसानों को कीवी और सेब की उन्नत खेती का प्रशिक्षण देने सहित व्यावहारिक सहयोग के प्रस्तावों पर भी विचार किया गया।

विश्व व्यापार संगठन (WTO Reform) के एजेंडे पर भारत ने सदस्य-संचालित संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पीयूष गोयल ने कहा कि महासभा को सुधार प्रयासों का नेतृत्व करना चाहिए। बैठक में इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन पर सीमा शुल्क छूट, निवेश सुविधा समझौता (Investment Facilitation) और अन्य वैश्विक व्यापार मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

भारत ने स्पष्ट किया कि डब्ल्यूटीओ की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पिछली प्रतिबद्धताओं पर ठोस प्रगति आवश्यक है। वहीं न्यूजीलैंड ने भी अधिक सदस्य भागीदारी के जरिए डब्ल्यूटीओ प्रक्रिया को मजबूत बनाए रखने पर सहमति जताई।

इससे पहले वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल (Rajesh Agrawal) ने न्यूजीलैंड के व्यापार एवं आर्थिक मामलों के उप सचिव वैंगेलिस विटालिस (Vangelis Vitalis) के साथ भी द्विपक्षीय बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

यह बैठक भारत और न्यूजीलैंड के बीच बढ़ते आर्थिक और रणनीतिक संबंधों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।