बड़ी खबर: 1000 से ज्यादा बम की झूठी धमकियां देने वाला गिरफ्तार, मैसूर से दिल्ली पुलिस ने दबोचा आरोपी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (30 March 2026): देशभर में दहशत फैलाने वाले एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दिल्ली पुलिस ने 47 वर्षीय आरोपी श्रीनिवास उर्फ लुईस को कर्नाटक के मैसूर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर दिल्ली समेत कई राज्यों के स्कूलों, अदालतों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की झूठी धमकियां देने का आरोप है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने ईमेल के जरिए करीब 900 से 1000 संस्थानों को बम की फर्जी सूचनाएं भेजीं। इन धमकियों में दिल्ली हाई कोर्ट, दिल्ली विधानसभा और कई स्कूल शामिल थे, जिससे प्रशासन और आम लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया था

आरोपी मूल रूप से बंगलुरु का रहने वाला है और फिलहाल मैसूर में अपनी मां के साथ किराए के मकान में रह रहा था। वह अविवाहित है और पोस्ट ग्रेजुएट होने के बावजूद बेरोजगार था। परिवार में उसकी मां ही एकमात्र कमाने वाली सदस्य हैं, जबकि उसका भाई अलग रहता है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मानसिक तनाव से जूझ रहा था और इसी कारण वह बार-बार इस तरह की झूठी धमकियां भेजकर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था। एक मामले में दिल्ली हाई कोर्ट को मिली धमकी के बाद एक न्यायाधीश की शिकायत पर केस दर्ज किया गया, जिसके बाद जांच तेज की गई।

नई दिल्ली जिले के साइबर पुलिस स्टेशन की टीम मैसूर पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी के ठिकाने पर छापा मारा। तलाशी के दौरान उसके पास से लैपटॉप और कई सिम कार्ड बरामद किए गए, जिनका इस्तेमाल वह धमकी भरे ईमेल भेजने में करता था।

फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह किन-किन मामलों में शामिल रहा है और क्या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी इस साजिश में जुड़ा हुआ है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।