ग्रेटर नोएडा में हत्या को दुर्घटना दिखाने की साजिश का खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (30/03/2026): ग्रेटर नोएडा के अंतर्गत थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या मामले का सफल खुलासा करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों ने हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने की साजिश रची थी। 29 मार्च को पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस एवं साक्ष्यों के आधार पर में फरार चल रहे आरोपी अमरपाल, अमित कुमार और सनी को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त इको कार (नं0 UP16EQ4870), लोहे का पाना (आलाकत्ल) 03 मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए हैं।
घटना का विवरण
जांच में सामने आया कि 23 मार्च को आरोपीअमरपाल, अमित कुमार और सनी मध्यप्रदेश स्थित बागेश्वर धाम गए थे। इसी दौरान अमरपाल को सूचना मिली कि मृतक अमित उर्फ भोंचू उसके घर के आसपास देखा गया है, जिसके बाद उसने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया। ज्ञात हुआ कि मृतक के खिलाफ पूर्व में अमरपाल पक्ष द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें वह जेल जा चुका था। जेल से रिहा होने के बाद दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश बनी हुई थी।
आरोपियों ने वापसी के दौरान ही मृतक की हत्या की योजना बना ली। 25 मार्च को परीचौक के पास मृतक से सामना होने पर वह जीरो पॉइंट की ओर भागने लगा। इसी दौरान अभियुक्त अमरपाल ने जान से मारने की नियत से इको कार चढ़ा दी। इसके बाद तीनों आरोपियों ने घायल मृतक को कार में डालकर लोहे के पाना से सिर पर वार किया और ग्राम सफीपुर अंडरपास के पास सुनसान कच्चे रास्ते पर शव को फेंककर फरार हो गए थे। वही पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।