Noida International Airport: PM Modi ने अलग और अनोखे अंदाज में किया उद्घाटन, क्या रहा खास?
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (28 March 2026): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर (Noida International Airport) के प्रथम चरण का भव्य उद्घाटन किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट परिसर का निरीक्षण कर विकास कार्यों का जायजा लिया तथा इसके बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। यह अवसर न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए एक महत्वपूर्ण विकास मील का पत्थर माना जा रहा है। इस परियोजना को उत्तर भारत की आर्थिक और औद्योगिक प्रगति के लिए गेमचेंजर के रूप में देखा जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करते हुए इसे देश को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने एक अनोखी पहल करते हुए कार्यक्रम में मौजूद लोगों से कहा कि असली उद्घाटन जनता को करना चाहिए। पीएम ने कहा, “मैंने तो सिर्फ पर्दा हटाया है, आप सभी अपने मोबाइल की लाइट जलाकर इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करें,” जिसके बाद पूरे कार्यक्रम स्थल पर हजारों- लाखों मोबाइल लाइट्स जगमगा उठीं।

प्रधानमंत्री ने रिमोट के जरिए एयरपोर्ट का औपचारिक उद्घाटन किया। इस मौके पर योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक और केंद्रीय नागर विमानन मंत्री भी मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान इस मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को उत्तर भारत के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताया गया।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के सबसे बड़े और व्यस्त एयरपोर्ट्स में शामिल होने की क्षमता रखता है। सरकार का मानना है कि इससे दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में निवेश, रोजगार और कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।