गौतमबुद्ध नगर में सड़क सुरक्षा पर सख्ती, डीएम ने दिए बड़े निर्देश

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (30/06/2026): गौतमबुद्ध नगर में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों के पालन और जनजागरूकता को लेकर कई अहम निर्देश जारी किए गए।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रशासन के साथ-साथ समाज की भी साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और तीनों प्राधिकरणों को समन्वय बनाकर अवैध स्टैंड, अवैध पार्किंग, ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमित अभियान चलाने के निर्देश दिए।

उन्होंने दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स की पहचान कर वहां अल्पकालिक और दीर्घकालिक सुधार कार्य जल्द पूरा करने, अवैध कट बंद कराने और सड़क सुरक्षा संकेतकों को बेहतर बनाने पर जोर दिया। साथ ही स्कूलों, कॉलेजों, औद्योगिक इकाइयों और सार्वजनिक स्थानों पर हेलमेट, सीट बेल्ट और ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

बैठक में हिट एंड रन मामलों की समीक्षा करते हुए डीएम ने ईडीएआर पोर्टल पर सभी सड़क दुर्घटनाओं की समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि पीड़ितों को मुआवजा और बीमा दावों का निस्तारण तेजी से हो सके। स्कूल वाहनों की सुरक्षा को लेकर परिवहन और शिक्षा विभाग को संयुक्त अभियान चलाकर सभी स्कूल बसों की फिटनेस, चालकों की आंखों और स्वास्थ्य की जांच कराने तथा बिना फिटनेस वाले वाहनों को सड़कों पर नहीं उतरने देने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा प्रमुख सड़कों और यातायात प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर होल्डिंग एरिया चिन्हित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक के दौरान अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा तथा डीसीपी ट्रैफिक की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने नाराजगी व्यक्त की।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।