भजन-कीर्तन के साथ जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन में पहुंचे कठेहरा गांव के लोग, अनोखे अंदाज में बने ऐतिहासिक पल के साक्षी
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (28/03/2026): जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) के प्रथम चरण के उद्घाटन अवसर पर दादरी देहात मंडल के ऐतिहासिक गांव कठेहरा के निवासियों ने अनोखे और उत्साहपूर्ण तरीके से अपनी सहभागिता दर्ज कराई। ग्रामीण बसों में सवार होकर भजन मंडली के साथ भजन-कीर्तन करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे और इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। पूरे माहौल में उत्सव और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया गया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट संकल्प से सिद्धि तक की यात्रा का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश के विकास का नया द्वार बताते हुए कहा कि यह परियोजना प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगी और आने वाले समय में इसे वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान दिलाएगी।
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह एयरपोर्ट निवेश, व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को गति देने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करेगा। उन्होंने इसे प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का “लॉन्च पैड” बताते हुए कहा कि इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत पूरे क्षेत्र में विकास की नई उड़ान देखने को मिलेगी।
कार्यक्रम में कठेहरा गांव से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील भाटी (एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन गौतम बुद्ध नगर), मनीष भाटी (बीडीसी एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता), डॉ. सुरेश भाटी, भीम ठेकेदार, जगमाल भाटी, सतेंद्र प्रधान, श्रीपाल भाटी, करतार भाटी, रघबर भाटी (मेंबर), यशपाल भाटी (भजन गायक), अजब सिंह (बीडीसी), धीर सिंह, सुनील भाटी (भजन गायक), रणजीत भाटी, प्रमोद भाटी, मन्नू भाटी, दिनेश कुमार, वीरेंद्र भाटी, सरवन ठेकेदार सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने भजन-कीर्तन के माध्यम से अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह दिन उनके लिए गर्व और उल्लास का प्रतीक है। उन्होंने इस ऐतिहासिक अवसर को “नया उत्तर प्रदेश” और “उन्नति की नई उड़ान” का प्रतीक बताते हुए क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी आशा और विश्वास व्यक्त किया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।