जल बिल बकाएदारों के लिए अलर्ट, 40% ब्याज छूट का आज अंतिम दिन । Greater Noida Authority

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (30/06/2026): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एकमुश्त समाधान (ओटीएस) योजना के तहत पानी के बिल की बकाया राशि पर ब्याज में 40 फीसदी छूट पाने का 30 जून अंतिम दिन है। इसके बाद 1 जुलाई से 31 जुलाई तक केवल 30 फीसदी और 31 अगस्त तक 20 फीसदी ब्याज छूट का लाभ मिलेगा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जल शुल्क के बकाएदारों से अपील की है कि वे 30 जून तक अपना बकाया जमा कर ब्याज पर 40 फीसदी की छूट का लाभ उठाएं। प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड के निर्णय के अनुसार तीन माह के लिए एकमुश्त समाधान (ओटीएस) योजना लागू की गई है। योजना के तहत 30 जून तक ब्याज पर 40 फीसदी, 1 जुलाई से 31 जुलाई तक 30 फीसदी और 1 अगस्त से 31 अगस्त तक 20 फीसदी की छूट मिलेगी। इसके बाद ओटीएस योजना स्वतः समाप्त हो जाएगी।

प्राधिकरण के अनुसार, विभिन्न श्रेणियों के आवंटियों पर करीब 290 करोड़ रुपये का जल शुल्क बकाया है। इसमें बिल्डर सोसाइटियों पर लगभग 146 करोड़ रुपये, आवासीय आवंटियों पर 65 करोड़ रुपये, संस्थागत श्रेणी पर 50 करोड़ रुपये, उद्योगों पर 14.61 करोड़ रुपये, आवासीय समितियों पर 10 करोड़ रुपये तथा शेष राशि आईटी और कॉमर्शियल आवंटियों पर बकाया है। प्राधिकरण ने यह भी बताया कि सीईओ एनजी रवि कुमार की पहल पर इस वर्ष जल मूल्य में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई, जबकि पिछले कई वर्षों से हर साल 10 फीसदी की वृद्धि की जाती रही थी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।