Noida International Airport बनेगा देश का ‘मॉडल हब’, 100% FDI से तैयार हो रहा अनोखा प्रोजेक्ट
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Jewar News (28 March 2026): उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) देश का सबसे अनूठा एयरपोर्ट बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के पूर्व सीईओ अरुण वीर सिंह ने मीडिया से बातचीत में इसे 100% FDI आधारित प्रोजेक्ट बताते हुए कहा कि इसका रेवेन्यू मॉडल भारत में अब तक के एयरपोर्ट्स से बिल्कुल अलग है।
उन्होंने बताया कि इस एयरपोर्ट का रेवेन्यू सीधे पैसेंजर्स से जुड़े मॉडल पर आधारित होगा, जो इसे अन्य एयरपोर्ट्स से अलग बनाता है। इसके साथ ही इसे देश के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है, जिसमें दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन शामिल हैं। इससे यह एयरपोर्ट देश के विभिन्न हिस्सों से सीधे कनेक्ट हो सकेगा।

एयरपोर्ट को सिर्फ हवाई यात्रा तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि यहां आधुनिक ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम भी विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य यात्रियों को मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी देना है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यात्रा के बीच सहज तालमेल बन सके। यह सुविधा इसे एक इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट हब के रूप में स्थापित करेगी।
अरुण वीर सिंह के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बड़ा बूस्ट देगा। इससे न सिर्फ राज्य को भारी रेवेन्यू मिलेगा, बल्कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा जैसे क्षेत्रों का विकास भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट भविष्य में देश के लिए एक मॉडल प्रोजेक्ट के रूप में उभरेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।