दिल्ली में बड़ा साइबर फ्रॉड: 12 लाख से ज्यादा की ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (28 March 2026): दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले की साइबर पुलिस ने एक बड़े निवेश ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (Addl DCP) विकास मीणा के अनुसार, इस गिरोह ने लोगों को कम समय में ज्यादा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करीब 12,22,670 रुपये की ठगी को अंजाम दिया। ठग फोन के जरिए पीड़ितों से संपर्क करते थे और उन्हें आकर्षक निवेश योजनाओं का लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे।

इस मामले की शुरुआत तब हुई जब पीड़ित ने 4 सितंबर 2025 को NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि साइबर ठगों ने भरोसा दिलाया कि वे उनके निवेश पर कम समय में अधिकतम रिटर्न दिला सकते हैं। जब पीड़ित को धोखाधड़ी का एहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर दक्षिण-पश्चिम जिले के साइबर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। जांच के दौरान एक अहम सुराग के आधार पर टीम महाराष्ट्र के श्रीरामपुर पहुंची, जहां मुख्य आरोपी की मौजूदगी की जानकारी मिली। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर पहले आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी, जिससे जांच आगे बढ़ सकी।

अब तक इस मामले में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनके पास से 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इसके अलावा पुलिस को 35 म्यूल अकाउंट्स की जानकारी भी मिली है, जिनका इस्तेमाल इस तरह की साइबर ठगी में किया जाता था। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।