सेक्टर-76 मेट्रो के पास विशाल मेगा मार्ट में भीषण आग, 15 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (27 मार्च, 2026): आज दिनांक 27 मार्च 2026 को थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित विशाल मेगा मार्ट के प्रथम तल पर अचानक भीषण आग (Fire Incident) लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही पुलिस (Police) और फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
फायर विभाग की कुल 15 दमकल गाड़ियों (Fire Tenders) को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग की लपटें आसपास बनी झुग्गियों (Nearby Jhuggis) तक भी पहुंच गई थीं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते दमकल कर्मियों ने आग को फैलने से रोक लिया और किसी भी प्रकार की जनहानि (No Casualty) नहीं हुई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी (Police Officials) मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट (Short Circuit) माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच जारी है।
सीएफओ गौतमबुद्धनगर प्रदीप कुमार (Pradeep Kumar) ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही फायर विभाग ने त्वरित कार्रवाई की और आग को नियंत्रित कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।