बीजेपी ने की 28 मार्च को ऐतिहासिक रैली की तैयारी तेज, PM नरेन्द्र मोदी का गौतमबुद्ध नगर दौरा
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (27/03/2026): जिला कार्यालय पर गुरुवार को 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित रैली के सफल आयोजन के लिए व्यवस्था टोली के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की गई। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष शबृज बहादुर भारद्वाज, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशोदिया एवं जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता के साथ विस्तृत चर्चा कर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर भारद्वाज ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। हम सभी मिलकर इस ऐतिहासिक रैली को भव्य और सफल बनाने के लिए संकल्पित हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सतेन्द्र शिशोदिया जी ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन समारोह और विशाल जनसभा ऐतिहासिक होगी, जिसके लिए संगठन के कार्यकर्ताओं का रोल मैप तैयार है।
जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशाल ऐतिहासिक जनसभा 28 मार्च को आयोजित होगी, जो आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भी अहम साबित होगी। इसके लिए सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जाएगा तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मार्गदर्शन हम सभी को प्राप्त होगा। इसके लिए गौतमबुद्ध नगर उनके स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री वीरेन्द्र भाटी, पवन रावल, अरुण शर्मा, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, वरुण धीमान, सत्यपाल शर्मा, वंदना, सरदीप नागर, ओमकार भाटी, मुकेश भाटी, रजनी तोमर, विमल पुंडीर, योगेश चौहान, जितेन्द्र भाटी, गायत्री तिवारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।