दिल्ली-NCR में बादल-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (27 March 2026): राजधानी नई दिल्ली और NCR में आज से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही कई इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने जैसी गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं, जिससे मौसम सुहावना होने के साथ सतर्कता भी जरूरी रहेगी।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति बनी रह सकती है। 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जो तापमान में गिरावट लाएंगी। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

गुरुवार को हालांकि मौसम साफ रहा और तेज धूप ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर की धूप के चलते लोगों को गर्मी और उमस दोनों का सामना करना पड़ा।

वहीं, हवा में नमी का स्तर भी काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा, जो 25 से 77 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया। अलग-अलग इलाकों में तापमान में भी अंतर देखा गया, जहां मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान सबसे कम 29.9 डिग्री रहा, जबकि लोधी रोड और पूसा में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

इसके साथ ही वायु गुणवत्ता भी फिलहाल ‘मध्यम’ श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 185 दर्ज किया गया है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी AQI इसी श्रेणी में बना रह सकता है, जिससे लोगों को फिलहाल गंभीर प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।