डिस्लेक्सिया से जूझते हुए बॉलीवुड के ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर बने आदित्य धर

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (27/03/2026): नई दिल्ली में 12 मार्च 1983 को कश्मीरी पंडित परिवार में जन्मे फिल्म निर्देशक आदित्य धर ने संघर्षों के बीच सफलता की कहानी लिखी है। बचपन में गंभीर डिस्लेक्सिया से जूझने के कारण पढ़ाई उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रही।

आदित्य धर ने बाद में एक साक्षात्कार में बताया था कि इस क्षेत्र में सफलता हासिल करना उनके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं था। उनकी मां सुनीता धर, जो दिल्ली विश्वविद्यालय में डीन रह चुकी हैं और एक शास्त्रीय संगीतकार हैं, से उन्हें प्रेरणा मिली। इसी दौरान उनकी रुचि नाट्य कला और संगीत थिएटर की ओर बढ़ी।

साल 2006 में आदित्य धर मुंबई पहुंचे, जहां उन्होंने गीतकार और सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। इस दौरान उन्हें कई बार असफलताओं का सामना करना पड़ा। उनकी कई स्क्रिप्ट या तो खारिज कर दी गईं या फिर ठंडे बस्ते में चली गईं। उनकी पहली फिल्म ‘रात बाकी’, जिसमें फवाद खान मुख्य भूमिका में थे, 2016 के उरी आतंकी हमले के बाद रद्द हो गई।

इसके बाद आदित्य धर ने निर्देशन की ओर रुख किया और साल 2019 में ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ का निर्देशन किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफल रही और इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।

आदित्य धर ने अपने भाई लोकेश धर के साथ मिलकर B62 स्टूडियोज की स्थापना की। इस प्रोडक्शन हाउस के तहत ‘आर्टिकल 370’ (2024) जैसी फिल्मों का निर्माण किया गया।

साल 2025 में रिलीज हुई उनकी दूसरी निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। इसके बाद फिल्म का सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ भी सामने आया।

व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो आदित्य धर ने साल 2021 में अभिनेत्री यामी गौतम से शादी की। दोनों का एक बेटा वेदविद है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।