New Delhi News (25 मार्च 2026): दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन आम आदमी पार्टी ने विधानसभा परिसर के बाहर प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान नेता विपक्ष आतिशी ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी, बजट वादों और केंद्र व दिल्ली सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं ने सिलेंडर को प्रतीक बनाकर आम लोगों की परेशानियों को उठाया और सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
नेता विपक्ष आतिशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “जो नरेंद्र मोदी 56 इंच की छाती की बात करते थे, उन्होंने अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया है और उसकी कीमत देश की जनता चुका रही है।” उन्होंने दावा किया कि आज देशभर में गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं और आम लोग परेशान हैं।
आतिशी ने दिल्ली में बीजेपी सरकार के वादों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि होली और दिवाली पर फ्री सिलेंडर देने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब हालात ऐसे हैं कि लोगों को सिलेंडर ही नहीं मिल रहे। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि बीजेपी ने फ्री सिलेंडर देने का नया तरीका निकाल लिया है, “सिलेंडर ही गायब कर दो, तो सब कुछ फ्री हो जाएगा।”
उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में बिजली कटौती बढ़ रही है, पानी गंदा आ रहा है, सड़कें टूटी हुई हैं, अस्पतालों में दवाइयां नहीं मिल रही हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी कमजोर है। आतिशी ने कहा कि आम परिवार की बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं और सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
महिलाओं को ₹2500 देने के वादे पर भी आतिशी ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहले 8 मार्च 2025 तक महिलाओं के खातों में ₹2500 भेजने का वादा किया गया था, लेकिन 8 मार्च 2026 तक भी यह राशि नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि सरकार केवल घोषणाएं कर रही है, लेकिन ज़मीनी स्तर पर कोई राहत नहीं मिल रही।
आतिशी ने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक बंद हो रहे हैं, अस्पतालों में दवाइयां नहीं मिल रही हैं, महिलाओं की फ्री बस यात्रा में भी दिक्कतें आ रही हैं और पिंक कार्ड बनवाने में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम आदमी पार्टी के विधायकों को सदन में प्रवेश नहीं करने देना चाहती ताकि जनता से जुड़े मुद्दे उठाए न जा सकें।
आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज उठाती रहेगी और सरकार की नाकामियों को उजागर करती रहेगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।