छठ पूजा पर दिल्ली मेट्रो की बड़ी पहल, सुबह 4:30 बजे से शुरू होंगी सेवाएं

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (15 नवंबर 2026): छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने मेट्रो सेवाएं निर्धारित समय से पहले शुरू करने का फैसला किया है। सोमवार, 16 नवंबर 2026 को छठ महापर्व के उषा अर्घ्य के अवसर पर दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर सुबह 4:30 बजे से परिचालन शुरू हो जाएगा। आमतौर पर मेट्रो सेवाएं सुबह 6 बजे से शुरू होती हैं, लेकिन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस बार डेढ़ घंटे पहले मेट्रो उपलब्ध रहेगी।

DMRC के अनुसार, सुबह 4:30 बजे से दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी टर्मिनल स्टेशनों से ट्रेन सेवाएं शुरू की जाएंगी। इस फैसले से सुबह-सुबह छठ घाटों और पूजा स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। खासतौर पर उन लोगों को फायदा होगा, जिन्हें उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तड़के ही अपने घरों से निकलना पड़ता है। मेट्रो सेवा जल्दी शुरू होने से श्रद्धालु सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

दिल्ली मेट्रो ने बताया कि सुबह 4:30 बजे से नियमित राजस्व सेवाएं शुरू होने तक सभी मेट्रो लाइनों पर ट्रेनें 15 मिनट के अंतराल पर संचालित होंगी। इसके बाद मेट्रो का परिचालन निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सामान्य रूप से जारी रहेगा। DMRC की इस पहल का उद्देश्य छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुविधाजनक बनाना और उन्हें सुरक्षित एवं सुगम परिवहन उपलब्ध कराना है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।