28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन, सांसद डॉ महेश शर्मा ने क्षेत्र वासियों से क्या आह्वान किया
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News ( 24 March 2026): गौतमबुद्ध नगर के जेवर में निर्मित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) अब अपने उद्घाटन के लिए पूरी तरह तैयार है। आगामी 28 मार्च को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का लोकार्पण करेंगे और एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा (Dr Mahesh Sharma) ने उद्घाटन से पहले एक वीडियो संदेश जारी कर क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 28 मार्च का दिन गौतमबुद्ध नगर के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा, जब यह क्षेत्र देश के सबसे आधुनिक एयरपोर्ट्स में से एक का साक्षी बनेगा।
सांसद ने अपने संदेश में कहा कि यह एयरपोर्ट केवल एक परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश के लिए विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसरों का द्वार खोलेगा। उन्होंने इसे “नए भारत” की प्रगति का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के मार्गदर्शन में साकार हुई है।

डॉ. महेश शर्मा ने यह भी बताया कि एयरपोर्ट ग्रीनफील्ड परियोजना के तहत विकसित किया गया है और उनके केंद्रीय मंत्री कार्यकाल के दौरान इस परियोजना की नीतिगत स्वीकृति मिली थी। इसी कारण इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में उनका योगदान भी अहम माना जाता है।
अंत में उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वे 28 मार्च को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें और इस गौरवपूर्ण आयोजन का हिस्सा बनें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।