मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा और जागरूकता अभियान तेज, स्कूल-कॉलेजों में पहुंची पुलिस टीम

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (22/03/2026): पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर द्वारा महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर ‘मिशन शक्ति 5.0’ (द्वितीय चरण) के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और डीसीपी महिला सुरक्षा अनुकृति शर्मा के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति टीम सक्रिय रूप से विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से संवाद कर रही है। इसी कड़ी में रविवार को टीम ने स्कूलों, कॉलेजों, मोहल्लों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं और छात्राओं से सीधे बातचीत की और उन्हें सुरक्षा से जुड़े अहम पहलुओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया। साथ ही भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों, बाल विवाह निषेध कानून, महिला सशक्तिकरण, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान तथा महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

मिशन शक्ति टीम ने पम्पलेट वितरित कर विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया। इनमें डायल-112, महिला हेल्पलाइन-1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, साइबर अपराध हेल्पलाइन-1930, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 और वन स्टॉप सेंटर-181 शामिल हैं। टीम ने महिलाओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इन सेवाओं का उपयोग करें और बिना किसी संकोच के पुलिस से संपर्क करें।

अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार के अपराध के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।