28 मार्च को प्रधानमंत्री करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, भाजपा की विशेष बैठक
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (21/03/2026): नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रस्तावित उद्घाटन को लेकर भारतीय जनता पार्टी, ग्रेटर नोएडा मण्डल ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मण्डल कार्यालय पर एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष दीपक भारद्वाज और मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने संयुक्त रूप से की। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में मण्डल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उद्घाटन समारोह से जुड़े विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
बैठक में महेश शर्मा, गीता सागर, राघवेंद्र त्रिपाठी, सुनील पंडित, विजय कसाना, दुष्यंत चौहान, कपिल भाटी, संजय चौहान, मुकेश दीक्षित, रवि श्रीवास्तव, अमीता सिंह, भारत भूषण परमार, गौरव तोमर, भूपेंद्र कुमार, गजेन्द्र विधुड़ी, पुनीत दीक्षित, आर्य कोरी, प्रभात अग्रवाल, अरुण मलेठा और भगवत प्रसाद शर्मा सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। लंबे समय से प्रतीक्षित इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। स्थानीय निवासियों के साथ-साथ निवेशकों और उद्योग जगत को भी इस एयरपोर्ट से काफी उम्मीदें हैं।
यह एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही देश के आर्थिक परिदृश्य को भी नई दिशा देने में सहायक साबित हो सकता है। इसके चालू होने से रोजगार के नए अवसर सृजित होने और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में व्यापक सुधार की संभावना जताई जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।