Physics Wallah को ₹263.3 करोड़ का आयकर नोटिस, निवेश को माना गया टैक्सेबल इनकम
टेन न्यूज नेटवर्क
National News (21/03/2026): एडटेक कंपनी Physics Wallah (PW) को आयकर विभाग की असेसमेंट यूनिट ने ₹263.3 करोड़ का टैक्स डिमांड नोटिस जारी किया है। कंपनी ने यह जानकारी स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में दी है।
फाइलिंग के अनुसार, यह आदेश आयकर अधिनियम की धारा 143(3) के तहत जारी किया गया है। टैक्स अथॉरिटी ने वित्त वर्ष 2023-24 (आकलन वर्ष 2024) के दौरान कंपनी को मिले निवेश को टैक्सेबल आय के रूप में माना है। इसमें SEBI में पंजीकृत कैटेगरी-II अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स (AIFs) से प्राप्त फंड भी शामिल हैं।
गौरतलब है कि Physics Wallah नवंबर 2025 में शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई थी। कंपनी के आईपीओ में ₹3,100 करोड़ के नए शेयर जारी किए गए थे, जबकि ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत ₹380 करोड़ तक के शेयर बेचे गए थे।
आईपीओ के दौरान कंपनी के सह-संस्थापक Alakh Pandey और Prateek Maheshwari ने भी अपने हिस्से के शेयर बेचे थे। दोनों ने लगभग ₹190-₹190 करोड़ के शेयर ऑफलोड किए थे।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥ पीएम
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।