Noida News (21/03/2026): शहर के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित गौर सिटी-2 (7th एवेन्यू) में शुक्रवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां महज तीन वर्षीय बच्चे की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के समय बच्चा फ्लैट में अकेला था और खेलते-खेलते बालकनी तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि फ्लैट में रहने वाले संजय पाल एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि उनकी पत्नी गृहिणी हैं। घटना के वक्त मां अपने बड़े बेटे को ट्यूशन छोड़ने गई थीं। इसी दौरान छोटा बेटा सागनिक पाल घर में अकेला रह गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मासूम खेलते हुए बालकनी के पास पहुंचा और वहां रखी कुर्सी पर चढ़ गया। कुर्सी के सहारे नीचे झांकने की कोशिश के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे 12वीं मंजिल से नीचे जा गिरा। ऊंचाई अधिक होने के कारण गिरते ही उसे गंभीर चोटें आईं।
गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग और सोसायटी के सुरक्षा कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में बच्चे को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मां भी अस्पताल पहुंची, जहां बेटे की हालत देखकर वह बेसुध हो गईं। एसीपी बिसरख का कहना है कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, कानूनी कार्रवाई जारी हैं ।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।