आगामी चैत्र नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (21/03/2026): आगामी चैत्र नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए जा रहे हैं।
इसी श्रृंखला में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओ पी सिंह व एस.के. पांडेय की टीम द्वारा सेक्टर 40 नोएडा स्थित किचेन फ्रेश ग्रोसरी स्टोर से साबूदाना का 01 नमूना एवं के सी जनरल स्टोर, गली नंबर-2, अगाहपुर सेक्टर-41से 01 नमूना स्पेशल व्रत के लड्डू का लिया गया तथा गुलदाना स्वीट्स, क्लियो स्ट्रीट, सेक्टर-121, नोएडा, गौतमबुद्धनगर से 01 नमूना नमकीन एवं VIP आटा चक्की गली नं-1, गढ़ी चौखंडी, नोएडा, गौतमबुद्ध नगर से 01 कुट्टू के आटे का नमूना जांच हेतु संग्रहीत किया। इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमर बहादुर सरोज एवं रितु सक्सेना की टीम द्वारा सेक्टर-22 चौड़ा नोएडा स्थित शिव स्टोर से कुट्टू आटा का 01 नमूना लिया। इस प्रकार कुल 05 नमूनें लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये हैं। समस्त खाद्य सामग्री विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी गई कि किसी प्रकार की खाद्य सामग्री खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत लाइसेंसी/पंजीकृत आपूर्तिकर्ता से खरीदें तथा खरीद बिल अवश्य लिए जाएं और निर्माण तिथि व बैच नंबर आदि देखकर ही खाद्य सामग्री प्राप्त करें, उसके बाद उपभोक्ताओं को विक्रय किया जाये।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार से जिलाधिकारी के निर्देशन में जांच अभियान संचालित करते हुए नमूने संग्रहित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनपद वासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।