दादरी के विकास और 4 वर्षों के कार्यकाल को लेकर क्या बोले विधायक तेजपाल नागर
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (18/03/2026): दादरी विधानसभा क्षेत्र में पिछले चार वर्षों में हुए विकास कार्यों पर बुधवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें दादरी विधायक तेजपाल नागर ने 4 सालों में मेरी विधानसभा में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हुए है। दादरी विधायक ने बताया कि इसके कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, बिजली और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर काम कराए हैं, जिससे क्षेत्र की तस्वीर में तेजी से बदलाव आया है।
दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि यह बदलाव केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि आम नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार के रूप में भी देखा जा सकता है। क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और विकास की गति बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया।
विभिन्न प्राधिकरणों से मिला हजारों करोड़ का निवेश
जारी आंकड़ों के अनुसार, दादरी क्षेत्र में विभिन्न प्राधिकरणों और विभागों के माध्यम से कुल मिलाकर 3925 करोड़ से अधिक की लागत से विकास कार्य कराए गए। इसमें नोएडा प्राधिकरण द्वारा 492.04 करोड़ और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा 2952.24 करोड़ का योगदान शामिल है।
इसके अलावा लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा 164.53 करोड़, विधायक निधि से 23 करोड़ और खुर्जा से जुड़े कार्यों पर 8.70 करोड़ खर्च किए गए। इन सभी मदों को मिलाकर क्षेत्र में बड़े स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर और सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार किया।
स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार का दावा
स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगभग 205 करोड़ की लागत से विभिन्न परियोजनाएं पूरी की गईं। दादरी विधायक ने कहा कि इसमें अस्पतालों का निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) का उन्नयन और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार शामिल है।
बताया गया है कि इन कार्यों के बाद क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए अन्य शहरों पर निर्भरता कम हुई है।
सड़क और कनेक्टिविटी पर विशेष फोकस
दादरी क्षेत्र में सड़क निर्माण, चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए करीब ₹165 करोड़ खर्च किए गए। इससे आवागमन को आसान बनाने और व्यापारिक गतिविधियों को गति देने का दावा किया है। इसके साथ ही, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच बेहतर संपर्क के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलों का निर्माण कराया गया, जिस पर लगभग 9.43 करोड़ खर्च हुए।
किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था में सुधार
कृषि क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नहरों की सफाई, मरम्मत और अन्य कार्यों पर लगभग 4.76 करोड़ खर्च किए गए। इससे किसानों को समय पर पानी उपलब्ध कराने और फसल उत्पादन बढ़ाने में मदद मिली है।
बिजली व्यवस्था को किया सुदृढ़
बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए ट्रांसफार्मर स्थापना, नई लाइनें बिछाने और पुरानी लाइनों के सुधार पर लगभग
1.77 करोड़ खर्च किए गए। इससे क्षेत्र में बिजली की उपलब्धता और आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।
शिक्षा और युवाओं के लिए योजनाएं
शिक्षा क्षेत्र में लगभग 93 करोड़ का निवेश किया गया है। इसके अलावा युवाओं के लिए 20 करोड़ की विभिन्न योजनाएं चलाई गईं, जिनमें कौशल विकास और रोजगारपरक प्रशिक्षण पर जोर दिया।
इन योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार के अवसर बढ़ाना बताया है। अन्य जनहित योजनाएं भी रहीं प्राथमिकता में क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 4 करोड़ खर्च किए। वहीं, मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को इलाज के लिए लगभग 5 करोड़ की आर्थिक सहायता दी गई।
दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि दादरी की जनता के विश्वास के आधार पर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रयास रहा है कि हर गांव, हर गली और हर परिवार तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। आज दादरी क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा। पिछले चार वर्षों में किए गए विकास कार्यों के चलते दादरी विधानसभा क्षेत्र उत्तर प्रदेश के तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में हो गया है।
आप दादरी विधायक तेजपाल नागर के पिछले 4 सालों के कार्यकाल को कैसे देखते हैं। विकास कार्यो से कितना संतुष्ट हैं हमारे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।