पालम अग्निकांड के बाद DDMA की बड़ी बैठक, ‘फायर ऑडिट’ के आदेश

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (18 March 2026): राजधानी दिल्ली में आपदा प्रबंधन को लेकर अहम कदम उठाते हुए दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू की अध्यक्षता में DDMA की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में हाल ही में पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड पर गहरा दुख व्यक्त किया गया और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में सीएम रेखा गुप्ता भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। उपराज्यपाल ने इस हादसे से सबक लेते हुए दिल्ली के सभी आवासीय इलाकों, सार्वजनिक संस्थानों और व्यावसायिक इमारतों में व्यापक ‘फायर ऑडिट’ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उपराज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घनी आबादी वाले क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाए। साथ ही दमकल विभाग को भी अलर्ट मोड पर रहने और संसाधनों को बेहतर करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

बैठक में मानसून से पहले जलभराव की समस्या पर भी गंभीर चर्चा हुई। प्रशासन को निर्देश दिए गए कि ड्रेनेज मास्टर प्लान को आधुनिक तकनीक के साथ लागू किया जाए और सभी नालों की सफाई समयसीमा के भीतर पूरी की जाए, ताकि बरसात के दौरान सड़कों पर पानी जमा होने की समस्या से निपटा जा सके।

इसके अलावा, वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में एलपीजी, पीएनजी, पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आश्वासन दिया कि दिल्ली सरकार आपदा प्रबंधन के सभी प्रयासों में पूरा सहयोग करेगी और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित किया जाएगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।