HCL साइक्लोथॉन के चलते 15 मार्च को कई मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंध, पढ़ें पूरी अपडेट
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (14/03/2026): गौतमबुद्ध नगर में आयोजित होने वाले एचसीएल साइक्लोथॉन (HCL Cyclothon) को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने 15 मार्च को कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव की घोषणा की है। पुलिस के अनुसार इस आयोजन के दौरान सुबह 5:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आवश्यकता के अनुसार कुछ मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा और कई स्थानों पर डायवर्जन लागू किया जाएगा।
यातायात पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार यह साइक्लोथॉन एक मूर्ति गोलचक्कर से शुरू होकर राजेश पायलट गोलचक्कर होते हुए डी-पार्क चौकी के पास यू-टर्न लेकर पुनः एक मूर्ति गोलचक्कर तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन एचसीएल कॉर्पोरेशन द्वारा जागरूकता और स्वास्थ्य कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
साइक्लोथॉन के दौरान कुछ मार्गों पर भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी।
* किसान चौक और गौर सिटी चौक से तिलपता गोलचक्कर तक भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
* तिलपता गोलचक्कर से किसान चौक और गौर सिटी चौक की ओर भी ऐसे वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी।
* इसके अलावा एक मूर्ति गोलचक्कर से राजेश पायलट गोलचक्कर होते हुए डी-पार्क चौकी यू-टर्न तक मुख्य मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई जाएगी।
यातायात पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए कई मार्गों पर डायवर्जन प्लान तैयार किया है।
* पर्थला से किसान चौक होते हुए साहबेरी और गाजियाबाद जाने वाले वाहन किसान चौक या गौर सिटी मॉल चौक से तिगरी गोलचक्कर की ओर ताज हाईवे के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
* पर्थला से तिलपता और 130 मीटर रोड की ओर जाने वाले वाहन सोरखा, राइस चौकी, बिसरख हनुमान मंदिर गोलचक्कर और सूरजपुर के रास्ते होकर आगे बढ़ सकेंगे।
* सूरजपुर से रोजा जलालपुर, छपरौला, बादलपुर और लालकुआं जाने वाले वाहन कच्ची सड़क तिराहे से चौगानपुर गोलचक्कर होते हुए बिसरख हनुमान मंदिर गोलचक्कर और डी-मार्ट के रास्ते एक मूर्ति गोलचक्कर होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
* वहीं एक मूर्ति गोलचक्कर से डी-पार्क चौकी यू-टर्न तक जाने वाले दोपहिया वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा और कारों को मुख्य मार्ग के बजाय सर्विस रोड का उपयोग करने की अनुमति दी जाएगी।
* इसके अतिरिक्त एनएच-24 से 130 मीटर रोड की ओर जाने वाले भारी और मध्यम मालवाहक वाहन छिजारसी, मॉडल टाउन गोलचक्कर, सेक्टर-62, सेक्टर-60 अंडरपास और एलिवेटेड मार्ग से होते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के जरिए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
परीक्षा अभ्यर्थियों और आपात सेवाओं को राहत
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर निकाला जाएगा। साथ ही 15 मार्च को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को भी मुख्य मार्ग या वैकल्पिक मार्गों के माध्यम से आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक जाम और असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। किसी भी प्रकार की यातायात समस्या होने पर लोग यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं। यातायात पुलिस ने उम्मीद जताई है कि नागरिकों के सहयोग से यह आयोजन सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सकेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।