ITS डेंटल कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
ग्रेटर नोएडा स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान, उनकी उपलब्धियों और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करना तथा लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस आयोजन में संस्थान की महिला शिक्षकों, छात्राओं और महिला कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. सचित आनंद अरोड़ा ने सभी महिला कर्मचारियों और छात्राओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, प्रशासन सहित अनेक क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है। कॉलेज में छात्राओं को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और अपने कौशल को विकसित करने के लिए विभिन्न अवसर प्रदान किए जाते हैं।
डॉ. अरोड़ा ने बताया कि संस्थान में 80 प्रतिशत से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं। उन्होंने कहा कि आज देश की लड़कियां विशेष रूप से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रही हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। महिला दिवस महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
इस मौके पर आईटीएस – द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन सोहिल चड्ढा ने अपने संदेश में कहा कि देश और समाज की प्रगति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, चिकित्सा और प्रशासन सहित हर क्षेत्र में पुरुषों के समान योगदान देकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण और समानता के महत्व पर भी चर्चा की गई तथा उपस्थित सभी लोगों ने समाज में महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
टिप्पणियाँ बंद हैं।