Noida Authority का बड़ा फैसला: 4800 श्रमिकों को मिलेगा 5 लाख तक का मेडिकल इंश्योरेंस
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (12 मार्च, 2026): नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) ने श्रमशक्ति आपूर्तिकर्ता (Manpower Supplier) के माध्यम से कार्यरत करीब 4800 कर्मियों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें मेडिकल इंश्योरेंस (Medical Insurance) की सुविधा प्रदान करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। दिनांक 12.03.2026 को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जनरल इंश्योरेंस कंपनी (SBI General Insurance Company) को इन कर्मियों के लिए मेडिकल इंश्योरेंस उपलब्ध कराने हेतु अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है।
यह महत्वपूर्ण फैसला नौएडा प्राधिकरण की 215वीं बोर्ड बैठक में 26 अक्टूबर 2024 को संचालक मंडल (Board of Directors) द्वारा अनुमोदित किया गया था, जिसके तहत अब श्रमशक्ति आपूर्तिकर्ता एजेंसियों के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों और उनके आश्रितों को चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक कर्मी के परिवार के पांच आश्रित सदस्यों को वार्षिक 5 लाख रुपये तक की मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
प्राधिकरण द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जनरल इंश्योरेंस कंपनी को श्रमशक्ति आपूर्तिकर्ता एजेंसी के माध्यम से प्रति कर्मी प्रतिवर्ष 10,000 रुपये का प्रीमियम (Insurance Premium) भुगतान किया जाएगा। गौरतलब है कि ईएसआई (ESI – Employees’ State Insurance) विभाग द्वारा मेडिकल सुविधा के लिए निर्धारित वेतन सीमा 21,000 रुपये तक होने के कारण प्राधिकरण के कई कर्मी इस सुविधा से बाहर हो गए थे। इसके बाद से कर्मचारी लगातार मेडिकल सुविधा की मांग कर रहे थे।
मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्राधिकरण ने एसबीआई जनरल इंश्योरेंस (SBI General Insurance), यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस (United India Insurance), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और बजाज आलियांज (Bajaj Allianz) सहित कई कंपनियों के साथ बैठक कर उनके प्रस्तुतीकरण (Presentation) देखे थे। विस्तृत समीक्षा के बाद प्राधिकरण ने एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी का चयन किया।
कंपनी के अनुसार इस योजना के तहत कर्मियों को इंश्योरेंस के पहले दिन से ही इलाज की सुविधा मिलेगी। इसमें गंभीर बीमारियों (Serious Diseases) के इलाज को भी शामिल किया गया है और नौएडा तथा दिल्ली के अधिकांश प्रमुख अस्पताल इस योजना के अंतर्गत कवर किए जाएंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।