नोएडा फैक्ट्री अग्निकांड के घायलों से मिलने पहुंचीं डीएम मेधा रूपम | Noida District Hospital

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (12 मार्च, 2026): नोएडा सेक्टर-4 स्थित बिजली मीटर बनाने वाली कंपनी (Electric Meter Manufacturing Company) में हुई आग की घटना (Fire Incident) में घायल हुए लोगों का हालचाल जानने के लिए जिलाधिकारी मेधा रूपम (Medha Rupam) जिला अस्पताल सेक्टर-39 (District Hospital Sector-39) पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती सभी घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि सभी घायलों का उपचार पूरी संवेदनशीलता और प्राथमिकता (Priority Treatment) के आधार पर किया जाए तथा उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन (Hospital Administration) को निर्देश दिए कि उपचार से संबंधित सभी जानकारियां समय-समय पर जिला प्रशासन (District Administration) को उपलब्ध कराई जाएं, ताकि इलाज की प्रगति पर लगातार निगरानी रखी जा सके।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी घायलों की स्थिति की जानकारी उनके परिजनों को भी नियमित रूप से दी जाती रहे, जिससे परिवारजनों को किसी प्रकार की अनिश्चितता का सामना न करना पड़े। डीएम ने अस्पताल प्रशासन को यह भी कहा कि घायलों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और आवश्यकता अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों (Specialist Doctors) की टीम द्वारा लगातार निगरानी रखी जाए।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार (Narendra Kumar), मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय राणा (Ajay Rana), पुलिस के अधिकारीगण तथा संबंधित चिकित्सक उपस्थित रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।