DDRWA फेडरेशन ने उठाई गौतमबुद्ध नगर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुरू करने की मांग

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (12/03/2026): गौतमबुद्ध नगर जिले में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की कमी लंबे समय से एक बड़ी समस्या बनी हुई है। इसी समस्या को दूर करने के लिए डीडी आरडब्ल्यूए फेडरेशन के अध्यक्ष Thakur N. P. Singh और उनकी टीम पिछले दो वर्षों से जिले में इलेक्ट्रिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट (सिटी बस सेवा) शुरू कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

इसी क्रम में ठाकुर एन. पी. सिंह ने 28 दिसंबर 2025 को उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री Dayashankar Singh से मुलाकात कर जिले में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवा शुरू कराने का अनुरोध किया था। उस समय परिवहन मंत्री ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही जिले में पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुरू किया जाएगा।

इसके बाद डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन ने Noida Authority और Greater Noida Authority के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों और उनकी टीम के साथ बैठक कर जिले में सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग रखी।

फेडरेशन के अनुसार, नोएडा प्राधिकरण और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि एक महीने के भीतर जिले में इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसी क्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक, नोएडा द्वारा पत्र के माध्यम से डीडी आरडब्ल्यूए फेडरेशन से बसों के संभावित रूट तय करने के लिए सुझाव भी मांगे गए। हालांकि, लगातार अनुरोध और बैठकों के बावजूद अब तक जिले में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। इसके चलते जिले के निवासी काफी परेशान हैं और मजबूरी में Uber और Ola Cabs जैसी निजी सेवाओं का सहारा लेना पड़ रहा है।

फेडरेशन का कहना है कि यदि जिले में पब्लिक ट्रांसपोर्ट उपलब्ध हो जाता है, तो थ्री-व्हीलर वाहनों से होने वाले प्रदूषण में कमी आएगी और आम लोगों की जेब पर पड़ने वाला खर्च भी कम होगा।

डीडी आरडब्ल्यूए फेडरेशन, गौतमबुद्ध नगर ने प्रशासन से दोबारा अनुरोध करते हुए कहा है कि यदि 15 अप्रैल 2026 तक जिले में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के माध्यम से शहरों और गांवों को जोड़ने की व्यवस्था शुरू नहीं की गई, तो फेडरेशन जिले में एक बड़े आंदोलन की शुरुआत करेगा।

वहीं टेन न्यूज़ नेटवर्क की टीम ने इस मामले में परिवहन विभाग से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। जैसे ही विभाग का पक्ष सामने आएगा, उसे भी इस खबर में शामिल किया जाएगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।