यूपी बोर्ड का मूल्यांकन परिश्रमिक सीबीएसई बोर्ड के बराबर हो: डॉ कुलदीप मलिक

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (12 /03/2026): शिक्षक नेता एवं शिक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के संस्थापक डॉक्टर कुलदीप मलिक ने यूपी सरकार से यूपी बोर्ड के मूल्यांकन कार्य के शुरू होने से पहले बोर्ड के मूल्यांकन परिश्रमिक को सीबीएसई बोर्ड के बराबर करने की मांग की है। उन्होंने सरकार पूछा की एक तरफ सरकार एक राष्ट्र, एक चुनाव और समानता की बात करती है वहीं दूसरी तरफ एक ही देश के दो बोर्ड के मूल्यांकन परिश्रमिक में लगभग तीन गुना का अंतर क्यों है?

डॉक्टर मलिक ने बताया कि एक तरफ सीबीएसई अपने शिक्षकों को प्रति कापी मूल्यांकन का 25 से 40 रुपये देता है और प्रत्येक दिन जलपान के लिए 100 रुपये देता है वही दूसरी तरफ यूपी बोर्ड हाईस्कूल की प्रति उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के एवज में 14 रुपये व इंटर में 15 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका के हिसाब से भुगतान करता है। वहीं जलपान के लिए रोज का महज 20 रुपये मिलता है। इस 20 रुपये में लंच तो छोड़िये शिक्षक का दो चाय भी ठीक से पी पाना मुकिश्ल होता है।

मूल्यांकन परिश्रमिक के अलावा उन्होंने प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर मूल्यांकन कमरे में ही शुद्ध पानी की व्यवस्था, नियमित बिजली आपूर्ति, मूल्यांकन केंद्रों पर शुद्ध एवं सात्विक भोजन व्यवस्था, मध्य अवकाश में काम से कम 1 घंटे मोबाइल उपयोग की छूट, कोठार से कॉपी लेजाने के लिए DHE के लिए पैड कर्मचारी की व्यवस्था एवं गर्भवती/मासिक धर्म वाली शिक्षिका महिलाओं के साथ साथ 55 साल से ऊपर के शिक्षकों को मूल्यांकन कार्यों से छूट देने की अपनी पुरानी मांगों को भी सरकार के सामने रखा है।

डॉक्टर मलिक के अनुसार यह सभी मांगे सरकार एवं संबंधित अधिकारियों तक अलग-अलग माध्यमों द्वारा पहुंचाई जा रही है और उन्हें पूरा विश्वास है पूर्व की भांति जल्द से जल्द सरकार इन सभी मांगों का संज्ञान लेकर इस संबंध में सरकार एवं अधिकारी सकारात्मक निर्णय लेंगे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।