गलगोटियास विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र प्रियांशु दीक्षित भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट नियुक्त
ग्रेटर नोएडा, 10 मार्च 2026ः गलगोटियास विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र ((एलुमनी) और एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट प्रियांशु दीक्षित भारतीय सेना की तीसरे सिख रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट के रूप में नियुक्त हुए हैं। उनका कमीशन 7 मार्च 2026 को ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान हुआ।
प्रियांशु दीक्षित एनसीसी के आर्मी विंग (बैच 2020) तथा 40 यूपी बटालियन एनसीसी से जुड़े रहे हैं। वे गलगोटियास विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज के छात्र थे। विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान उन्होंने सीनियर अंडर ऑफिसर के रूप में दायित्व निभाया, जो एनसीसी कैडेटों का सर्वोच्च पद होता है।
बचपन से ही उनका सपना भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना था। भारत के महान सैन्य नेता फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ उनके प्रेरणास्रोत रहे। उनके माता-पिता ने भी इस सपने को पूरा करने में उनका पूरा सहयोग किया।
गलगोटियास विश्वविद्यालय में एनसीसी की मजबूत परंपरा है और यहाँ के कैडेट नियमित रूप से रिपब्लिक डे कैंप (आरडीसी) जैसे राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। वर्ष 2022 में 6, 2023 में 5, 2024 में 6, और 2025 में 6 कैडेट आरडीसी के लिए चयनित हुए। इसी क्रम में 2026 में 4 कैडेट आरडीसी के लिए चयनित हुए हैं।
गलगोटियास विश्वविद्यालय ने इस उपलब्धि पर लेफ्टिनेंट प्रियांशु दीक्षित को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र सेवा के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।